Ahmad Rizvi

अखण्ड भारत

अगर अखंड भारत मे बांग्लादेश को पाकिस्तान श्रीलंका म्यानमार अफ़्गानिस्तान तिब्बत को मिलाना है तो घुसपैठिया कैसे? वो तो अखंड भारत के नागरिक ही हुवे या जिस तरह बौधो का क़त्ल किया गया उसी तरह मुसलमानों का क़त्ल किया जाना है या आर एस एस और उसकी आनुषंगिक संगठन प्रयोग के तौर पर मोब लिन्चीन्ग कर रही है और मुसलमानों की तरफ़ से होने वाले प्रतिरोध को भी देख रही है और विश्व भर के मुसलमानों के प्रतिरोध या प्रतिक्रिया को भी देख रही है  गुजरात मुस्लिम नरसंहार और मुज़फ़्फ़रनगर मे मुसलमानों के नरसंहार के बाद देखा गया कि मुसलमानो को तबाह बरबाद और ताराज किया जा सकता है बोसनिया हरजेगोविना मे मुसलमानों के नरसंहार पर विश्व मुस्लिम नेत्रत्व की प्रतिक्रिया नक्कार खाने मे तुति की आवाज़ थी अमेरिका और इस्राइल ने करोडो मुसलमानों का क़त्ल बडी हिक़्मत से किया और बड़े संसाधनो को लूटा है हाल ही मे म्यानमार मे रोहिन्गया मुसलमानों को क़त्ले आम किया गया और उन्हे बर्बाद करके दूसरे देशो मे बदतरीन ज़िन्दगी जीने को मजबूर किया गया है और किया जा रहा है फ़िलिस्तीन मे मुसलमानों का क़त्ले आम किया जा रहा है और दुनियाभर के मुस्लिम हुक़ुमत ख...

इंजील मे इमाम हुसैन का ज़िक्र


 


इंजील मे इमाम हुसैन का जिक्र

प्रकाशितवाक्य (19: 11 से 16) :  बाइबल मे भविष्य मे होने वाली घटनाओ को प्रकाशितवाक्य मे दिया गया इमाम हुसैन प्रकाशितवाक्य का जिक्र जिस अंदाज़ मे किया गया है और जिस तरह की निशानी बतायी गई है वो दुनिया मे किसी और से मेल खाती नहीं सिवाय इमाम हुसैन सलातों वससलाम के ।

फिर मैंने आकाश को खुला देखा, और देखो, एक सफेद घोड़ा है, और उसका सवार विश्वासयोग्य और सत्य कहलाता है । वह धार्मिकता से न्याय और जंग करता है । उसके नेत्र आग की ज्वाला है । उसके सिर पर बहुत से राजमुकुट है । और उसका एक नाम उस पर लिखा हुआ है जिसे उसके अतिरिक्त और कोई नहीं जानता । वह खून मे डुबोया हुआ वस्त्र पहिने है, और उसका नाम परमेश्वर का वचनहै । स्वर्ग की सेनाए सफेद साफ और महीन मलमल पहिने ,सफेद घोड़ों पर उसके पीछे पीछे चलती है । उसके मुख से एक चोखी तलवार निकलती है कि वह उससे जाति – जाति का संहार (कत्ल) करे ।  वह लौह - दंड से शासन करेगा, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के भयानक प्रकोप की मदिरा का रसकुण्ड रौंदेगा । उसके वस्त्र और जांघ पर यह नाम लिखा है : राजाओ का राजा और प्रभुओ का प्रभु

सफेद घोड़ों पर हुज़ूर मोहम्मद मुस्तफा सलल्लाहों अलैह व आले वसल्लम ने भी सवारी की और इमाम मेहंदी सलातों वससलाम भी सफेद घोड़ों पर सवार होंगे लेकिन यह पेशीनगोई इमाम हुसैन सलातों वससलाम से मनसूब इस तरह है कि आगे वह खून मे डुबोया हुआ वस्त्र पहने है अब खून मे डुबाया हुवा वस्त्र कर्बला मे भी है और जब जिबरील अमीन दर्जी बनकर दरे बिन्ते रसूलउल्लाह सलल्लाहों अलैह व आले वसल्लम पर आए तो जो वस्त्र इमाम हुसैन के लिए आया वो लाल रंग का था ।   

विश्वासयोग्य और सत्य कहलाता है जो वादा आपने बचपने मे किया वो पूरा किया और हक कहलाता है दुनियाभर मे इमाम हुसैन के हक़ पर होने से कोई भी इनकार नहीं करता है ।  

उसके मुख से एक चोखी तलवार निकलती है कि वह उससे जाति – जाति का संहार (कत्ल) करे ।  दुनिया मे जो लोग भी इस्लाम पर आरोप लगाते है कि इस्लाम ज़ुल्म से फैला है वो जब कर्बला मे इमाम हुसैन और उनके साथियों को पढ़ते है जानते है तब बेसाख्ता कहना पढ़ता है कि असल इस्लाम यह है और यज़ीदीयों का इस्लाम से कोई तालुक नहीं है जब अल्लाह सुभान व तआला के रसूल का यह फरमान सुनाते है कि अगर सुवर प्यासा हो उसे पानी पिला दे और नवासे रसूल के 6 माह के बच्चे को पानी दे ने की बजाय त्रिशूल से हमला करना और कत्ल कर देना और 5 बार उस उसके नाना हुज़ूर मोहम्मद मुस्तफा सलल्लाहों अलैह व आले वसल्लम की गवाही देने वाला यह कैसा मुसलमान था तो मालूम हुआ यह यज़ीदी थे जो अपने को मुसलमान बताते थे और इमाम हुसैन सलातों वससलाम का कर्बला मे दिया गया खुतबा आज दुनिया भर के हर मजहब के लोग कर्बला का जवाब नहीं दे पा रहे है । 

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के भयानक प्रकोप की मदिरा का रसकुण्ड रौंदेगा । हदीस मे भी आया है कि इमाम हुसैन कश्ती –ए – नजात है जो उसमे दाखिल हो गया वो नजात पा गया । महज़र नामे जो जिक्र किया गया है और उम्मत की निजात के बारे मे जो बताया गया है उसको इससे भी समझा जा सकता है सर्वशक्तिमान परमेश्वर के भयानक प्रकोप की मदिरा का रसकुण्ड रौंदेगा ।

उसके सिर पर बहुत से राजमुकुट है । यज़ीद लानतउल्लाह अलैह ने जिस बैअत का मुतालबा किया था अगर उसे स्वीकार कर लिया जाता तो इसका अर्थ यह है कि हज़रत मूसा ने फिरौन की बैअत कर ली हो हज़रत इब्राहीम ने नमरूद की इस तरह दुनिया भर मे जितने नबी पैगंबर रसूल के मुखालिफ है उनकी बैअत करना हुई खातमूल अंबिया हुज़ूर मोहम्मद मुस्तफा सलल्लाहों अलैह व आले वसल्लम के वारिस ने अगर ऐसा कर दिया होता तो कुल अम्बियाओ की मेहनत पर पानी फिर जाता इसलिए उसके सिर पर बहुत से राजमुकुट है।

     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौला अली साबिक अम्बिया से अफज़ल है

खतना

दावत-ए-ज़ुल अशिरा व गदीर -ए- खुम