Ahmad Rizvi

न्याय से उठता विश्वास

भारत के मुख्य न्यायाधीश का यह कहना ज्ञापन के स्थान पर याचिका दाखिल करे और कानून के अनुसार न्याय दिया जायेगा, पहली बात मुख्य चुनाव आयुक्त के पद के दुरुपयोग और करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से बाहर किया गया है, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग विपक्ष कर रहा है। सवाल पैदा होता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अगर मुकदमा न्यायालय में दाखिल कर भी लिया जाए और मुकदमे को स्वीकार कर लिया जाए तो इसका परिणाम होगा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे आंदोलन का खात्मा और नियमानुसार कोर्ट का फ़ैसला होगा कि संसद में बना कानून के अनुसार मुख्य चुनाव आयोग के ऊपर पद में रहते हुवे और सेवा निवृत होने के बाद मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है दूसरी बात जब जज न्याय करने के स्थान पर सुझाव देने लगे और अपराधी को दंडित करने के बजाय पीड़ित को सुझाव दें कि इस बार नाम कट गया है वोटर लिस्ट से तो क्या हुआ अगले बार वोट डाल देना लेकिन इस बार अगर नाम कट गया तो अगले बार वोटर लिस्ट में नाम क्यों आएगा यह बताने वाला कोई नहीं है इसलिए लोग न्यायपालिका से न्याय के मामले मे ना उम्मीद होते चले जा रहे हैं और सरकार के मंशा के अनुसार का...

अमेरिका का मुनाफाखोर व्यापारी राष्ट्रपति

दुनिया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख से अचंभित हो गई है जिस अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से जंग करने के लिए हौसला अफज़ाई किया था आज वही अमेरिका रूस के पैरों पर गिरकर जंगबंदी के लिए गिड़गिड़ा रहा है और यूक्रेन को भी ऐसा करने को कह रहा है। अब अमेरिका के कहने पर कौन ज़ेलेंस्की बनने को तैयार होगा? कौन देश अमेरिका के कहने पर चीन से जंग करने को तैयार होगा? अब अगर वर्तमान में ट्रंप के कहने पर चीन से कोई देश जंग को तैयार होता है तो आगे आने वाला अमेरिका का राष्ट्रपति उस देश को यूक्रेन की तरह अकेला तन्हा छोड़ सकता है। इससे वो देश जो अमेरिका को अपना आदर्श मानते है वो देश भयभीत है। एक पत्रकार ने अमेरिका का उपहास उड़ाते हुए कहा कि अगर चीन ताइवान पर कब्ज़ा कर ले और डोनाल्ड ट्रंप को ताइवान में चीप बनाने की फैक्ट्री खोलने को दे दे तो ट्रंप उस पर भी राज़ी हो जायेंगे। ट्रंप को इतना मुनाफाखोर व्यापारी बताया है जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ मुनाफा ही सब कुछ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इंजील मे इमाम हुसैन का ज़िक्र

दावत-ए-ज़ुल अशिरा व गदीर -ए- खुम

गोग और मगोग (याजूज और माजूज)