Ahmad Rizvi

USS जार्ज वाशिंगटन पर ईरान का हमला

 USS जार्ज वाशिंगटन पर हमला हो गया ऐसा हमला ईरान ने किया जिसकी हिम्मत न रूस कर सका न चीन कर सका, ईरान के दानिश्वर लोगो ने अमेरिका और उसके लोगों को अच्छी तरह समझा और जाना और इस बात का अध्ययन भी किया गया जिसमे अरब और यूरोप के देशों द्वारा पूर्व में की गई कार्यवाही को देखा। अब पिछले सालों को देखे तो अमेरिका मुस्लिम देशों के खिलाफ काम एक लम्बे समय से करता आ रहा है। सन 1998 में भारत और पाकिस्तान के परमाणु बम के परीक्षण के बाद विश्व का दृश्य लगातार बदलता जा रहा था। सन 1999में कारगिल युद्ध और सन 2000 में हिजबुल्लाह के द्वारा लेबनान की ज़मीन को इसराइल से वापस लेना इसके साथ 2001 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद अफगानिस्तान पर अमेरिका नाटो के साथ मिलकर हमला कर दिया गया और उसी वक़्त समय और सन पर ध्यान दे जब सन 2002 में गुजरात में मुस्लिम नरसंहार किया जा रहा था समय पर गौर करे सन 2003 में इराक़ पर हमला किया। सन 2006 में इसराइल और हिजबुल्लाह के बीच जबरदस्त जंग होती है और इसराइल को इस जंग में जो शिकस्त मिली। उसके बाद अमेरिका और साथी देशों ने फौजी तैयारी शुरू की जिसका नतीजा नज़र आया सन 2011 में जिस...

नमाज़ ए मगफरत ए वालेदेन

नमाज़ ए मगफरत ए वालेदेन आज हम आपको नमाज़ ए मगफरत वालेदेन का तरीका बताने जा रहे है ! नमाज़ ए मगफरत वालेदेन केवल 2 रकत नमाज़ है इस नमाज़ को किसी भी वक़्त पढ़ा जा सकता है वालेदेन के इन्तेकाल के बाद किसी भी वक़त इस नमाज़ को अपने माँ बाप को हदिया कर सकते है ! नियत:- नमाज़ ए मगफरत वालेदेन पढ़ता हूँ या पढ़ती हूँ कुर्बतन इल्लाह ! पहली रकत में सुरह हम्द एक बार और दूसरी सुरह की जगह दस मर्तबा इस आयात को पढे ! . رَبَّنَا اغْفِرْ لِي وَلِوَالِدَيَّ وَلِلْمُؤْمِنِينَ يَوْمَ يَقُومُ الْحِسَابُ रब्बाना अग्फिर ली वालेवालेदय्या वालेमोमेनीना योमा यकोमो-अल-हिसाब ! और दूसरी रकत में सुरह हम्द एक बार और दूसरी सुरह की जगह दस मर्तबा इस आयात को पढे ! رَّبِّ اغْفِرْ لِي وَلِوَالِدَيَّ وَلِمَن دَخَلَ بَيْتِيَ مُؤْمِنًا وَلِلْمُؤْمِنِينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ रब्बा अग्फिर ली वालेवालेदय्या वालेमन दाखाला बायतेया मोमेना वालेमोमेनीना वल मोमेनात ! फिर तशुद और सलाम के बाद 10 मर्तबा इस आयात को कहे ! رَّبِّ ارْحَمْهُمَا كَمَا رَبَّيَانِي صَغِيرًا रब्बे अरहमहोमा कामा रब्बायानी साग़ीरा ! फिर अपने वालेदेन के लिए दुआ करे !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इंजील मे इमाम हुसैन का ज़िक्र

दावत-ए-ज़ुल अशिरा व गदीर -ए- खुम

गोग और मगोग (याजूज और माजूज)