Ahmad Rizvi

अखण्ड भारत

अगर अखंड भारत मे बांग्लादेश को पाकिस्तान श्रीलंका म्यानमार अफ़्गानिस्तान तिब्बत को मिलाना है तो घुसपैठिया कैसे? वो तो अखंड भारत के नागरिक ही हुवे या जिस तरह बौधो का क़त्ल किया गया उसी तरह मुसलमानों का क़त्ल किया जाना है या आर एस एस और उसकी आनुषंगिक संगठन प्रयोग के तौर पर मोब लिन्चीन्ग कर रही है और मुसलमानों की तरफ़ से होने वाले प्रतिरोध को भी देख रही है और विश्व भर के मुसलमानों के प्रतिरोध या प्रतिक्रिया को भी देख रही है  गुजरात मुस्लिम नरसंहार और मुज़फ़्फ़रनगर मे मुसलमानों के नरसंहार के बाद देखा गया कि मुसलमानो को तबाह बरबाद और ताराज किया जा सकता है बोसनिया हरजेगोविना मे मुसलमानों के नरसंहार पर विश्व मुस्लिम नेत्रत्व की प्रतिक्रिया नक्कार खाने मे तुति की आवाज़ थी अमेरिका और इस्राइल ने करोडो मुसलमानों का क़त्ल बडी हिक़्मत से किया और बड़े संसाधनो को लूटा है हाल ही मे म्यानमार मे रोहिन्गया मुसलमानों को क़त्ले आम किया गया और उन्हे बर्बाद करके दूसरे देशो मे बदतरीन ज़िन्दगी जीने को मजबूर किया गया है और किया जा रहा है फ़िलिस्तीन मे मुसलमानों का क़त्ले आम किया जा रहा है और दुनियाभर के मुस्लिम हुक़ुमत ख...

इखतेलाफ़

अपने आखिरी समय मे जब अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) ने किसी सहाबी से कागज़ और कलम लाने के लिए कहा “ लाओ मै तुम्हें लिखकर दे दूँ ताकि तुम्हारे बीच कोई इखतेलाफ़ न रहे “ कागज़ कलम न दिया एक अलग बात है लेकिन रिसालत माब अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) ने रहती दुनिया तक यह संदेश दे दिया कि अल्लाह के नबी अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) ने कागज़ और कलम को सहाबी से तलब किया साथ मे यह भी कहा कि तुम्हारे बीच कोई इखतेलाफ़ न रहे । इसका मतलब अल्लाह के नबी अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) अपनी उम्मत मे इखतेलाफ़ नहीं चाहते थे कागज़ और कलम का न दिया जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि असल मंशा क्या है दूसरी बात यह है कि जिसने कागज और कलम न दिया वो भी अल्लाह के नबी अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) के इस बारे मे जानते थे कि इसमे क्या लिखा (रकम) जाएगा । 1. गदीर-ए-खुम मे हज़रत अली को अपनी उम्मत का मौला हज़ारों अफराद के बीच बना देने के बाद और सबसे हज़रत अली के हाथ पर बैअत लेने के बाद जिसमे वो सहाबी भी है जिनसे कागज़ कलम को तलब किया गया । अब जो लिखा जाता वो मालूम हो गया था कि एक बार फिर लिखित मे भी अपना वसी, जानशीन, खलीफा और मौला हज़रत अली को घोषित किया जाएगा । 2. “ लाओ मै लिखकर दे दूँ ताकि तुम्हारे बीच कोई इखतेलाफ़ न हो “ इससे पता चलता है कि अल्लाह के नबी अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) अपनी उम्मत मे इखतेलाफ़ नहीं चाहते थे लेकिन अल्लाह के नबी अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) को कागज और कलम न देकर “अति उल्लाह व अति उर रसूल “ एताअत करो अल्लाह और उसके रसूल की “ इसकी मुखालफत की गयी और यह जानते हुवे कि नबी करीम अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) कह रहे है कि तुम्हारे बीच कोई इखतेलाफ़ न रहे इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि नबी ने उस सहाबा को इखतेलाफ़ पैदा होने की ओर इशारा किया । दूसरे शब्दों मे कहे तो यह जानते हुवे कि इखतेलाफ़ पैदा होगा और अपने मकासीद (उद्देश्यों) को पूरा करने के लिए इखतेलाफ़ पैदा होने का रास्ता हमवार किया गया । 3. हज़रत अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) ने कागज़ और कलम उसी सहाबी से क्यों तलब किया पहला यहकि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त कलाम करता है कि मेरा नबी तब तक कलाम ही नहीं करता जब तक कि हुक्म अल्लाह न आ जाये “ इसका अर्थ यह है कि अल्लाह सुभान व तआला का हुक्म है कि फलां सहाबी से कागज़ और कलम तलब करो “ जब यह बात लिखी (रकम) की गयी कि “ तुम्हारे बीच कोई इखतेलाफ़ न हो “ इससे रहती दुनिया तक यह संदेश पहुँच गया कि नबी अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) उम्मत मे इखतेलाफ़ नहीं चाहते तो इखतेलाफ़ कौन चाहता था जिसने अल्लाह सुभान व तआला और उसके नबी अहमद मुजतबा मोहम्मद मुस्तफा (सललल्लाहों अलैह व आले वसल्लम) के हुक्म को मानने से इन्कार किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौला अली साबिक अम्बिया से अफज़ल है

खतना

दावत-ए-ज़ुल अशिरा व गदीर -ए- खुम